Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद की 28वीं वर्षगांठ मनायी

जनपद की 28वीं वर्षगांठ मनायी

रेलवे सुविधाओं के नाम पर हुई औद्योगिक नगरी की उपेक्षा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के तत्वावधान में जनपद की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर आधे अधूरे विकास की वेदना अभी भी आम लोगों में हैं। सम्पूर्ण विकास की उम्मीद से जिले के  लिये संघर्ष करने वालों के दिलों में आज भी कसक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल ने कहा कि जनपद के विकास को धारा तो मिली लेकिन 28 वर्षो के बाद जो विकास की ऊंचाई होनी चाहिये वह अछूती है। धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि विकास के नाम पर आधी अधूरी सड़कें नजर आती हैं। जेड़ाझाल परियोजना भी अभी तक लटकी हुई है। रेलवे की सुविधाओं के नाम पर इस औद्योगिक नगरी की उपेक्षा होती रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्थापना समिति के महासचिव उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने मतदान की शपथ दिलाते हुये कहा कि आगामी 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें। प्रकाश चंद्र शर्मा पुत्तू, सतीश अग्रवाल नेताजी ने कहा कि जनपद में उच्च शिक्षा और टेक्नीकल शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया गया। संकट से जूझते कांच चूड़ी उद्योग को केंद्र या प्रदेश सरकार ने कोई राहत नहीं दी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय जनता को चूड़ी उद्योग को मदद देने का भरोसा दिलाया था। वह कार्य आज तक नहीं हो सका। सुमन चंद्र जैन एडवोकेट, कैलाश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि सांसद राजबब्बर ने भी जनपद में आलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिये चिप्स की फैक्ट्री का वायदा किया था वह भी पूरा नहीं हो सका। इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में भी मतदाताओं को जागरूक करते हुये काव्य पाठ किया गया। कवि चंद्रप्रकाश यादव चंद्र ने कविता पाठ करते हुये कहा लोकतंत्र में एक वोट की कीमत बहुत बड़ी है, प्रजातंत्र का रक्षक चुनने की आ गई घड़ी है। कवि यशपाल यश ने कहा भइया मतदान बूथ पर चल तेरा मतदान जरूरी है। इस लोकतंत्र की रक्षा के लिये एक एक मतदान जरूरी है। इसके साथ ही बसंत उपाध्याय, कृष्ण कुमार कनक, प्रशांत उपाध्याय, डा. एबी चैबे ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबूराम निशंक, प्रेमशंकर शर्मा, रवींद्रलाल तिवारी, सुरेंद्र नागर, विद्याराम राजौरिया, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी, सतीश शर्मा, संजय पाठक एडवोकेट, जीके शर्मा, महेंद्र तैलंग मुन्नू, हाकिम सिंह पौनियां, महेश शर्मा छिंगा, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, महावीर शर्मा, विकास लहरी, अश्वनी शर्मा, अवनीश यादव, मोरमुकुट बंसल आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने किया।